पार्टी समाचार 📍 लखनऊ

महानवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी की विशेष बैठक संपन्न — उत्तर प्रदेश के विकास व सामाजिक न्याय का संकल्प

पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं समस्त जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श।

✍️ पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ
WhatsApp 𝕏 Post
महानवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी बैठक

लखनऊ स्थित केंद्रीय विचार संगोष्ठी

महानवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश मुख्यालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मेजर सुरेश सिंह शाक्य ने की एवं राष्ट्रीय संरक्षक मा. हरिओम सिंह कुशवाहा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में उत्तर प्रदेश के युवाओं के रोजगार, किसानों के समर्थन मूल्य और जनसामान्य के अधिकारों की रक्षा हेतु एक स्वर में संकल्प पारित किया गया। पार्टी संगठन को हर ग्राम व बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।